{"_id":"669866814760e11d15024d06","slug":"udhampur-doda-job-fare-udhampur-news-c-202-1-udh1003-113096-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 350 युवाओं को मिली कंपनियों में नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 350 युवाओं को मिली कंपनियों में नौकरी
Thu, 18 Jul 2024 06:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र डोडा की ओर से हुआ रोजगार मेले का आयोजन
डीसी ने किया उद्घाटन, 15 कंपनियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। जिला रोजगार व परामर्श केंद्र डोडा की ओर से रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ डीसी हरविंदर सिंह ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और करीब 350 युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार कंपनियों में नौकरी मिली है। मेले में करीब 15 कंपनियों ने हिस्सा लिया।
स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिला रोजगार व परामर्श केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान रोजगार बढ़ाने और जिले की समग्र आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए शुरू की गई सरकारी पहलों पर भी प्रकाश डाला गया। रोजगार मेले में नियोक्ताओं और नौकरी चाहने वालों में काफी उत्साह देखा गया। कंपनियों की ओर से मौके पर ही कई युवाओं के साक्षात्कार लेकर नौकरी प्रदान की गई।
प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्रदान करने के अलावा, उपस्थित युवाओं को रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण के बारे में भी बताया गया, जो उन्हें भविष्य में नौकरी के अवसरों तक आसानी से पहुंचने में सक्षम बनाएगा। प्रतिभागियों को जिले में उपलब्ध विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के बारे में भी शिक्षित किया गया। युवाओं को जागरूक करने के लिए एक कैरियर परामर्श कार्यशाला भी हुई। इस मौके पर सहायक निदेशक रोजगार डोडा डॉ. अदनान तारिक और रोजगार अधिकारी इम्तियाज अली आदि मौजूद रहे।