{"_id":"66493146ec775eeee1093b54","slug":"udhampur-doda-bhaderwah-sports-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-110808-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धड़कई क्लब बना वॉलीबाल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धड़कई क्लब बना वॉलीबाल चैंपियन
Sun, 19 May 2024 04:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 19 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
फाइनल में ठाठरी क्लब को दी शिकस्त, प्रतियोगिता में आठ टीमों ने लिया हिस्सा
भद्रवाह में दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। सिविक एक्शन प्रोग्राम 2023-24 के तहत रेंज पुलिस मुख्यालय बटोत की ओर से राजकीय डिग्री कॉलेज भद्रवाह में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया। इसमें आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच धड़कई वॉलीबाल क्लब और ठाठरी क्लब के बीच खेला गया। इसमें धड़कई क्लब ने जीत हासिल की। विजेता टीम को 10 हजार रुपये और उपविजेता टीम को सात हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में एसएसपी जावेद इकबाल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। डीकेआर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीधर पाटिल की ओर से मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को भविष्य के करियर के लिए कड़ी मेहनत करने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग, नकारात्मक प्रभाव और बुरी संगति में शामिल होने के बजाय अपनी ऊर्जा को खेल गतिविधियों में लगाने की सलाह दी। संवाद