{"_id":"667caa1ec8cc08495903b194","slug":"udhampur-doda-bhaderwah-chess-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-112372-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भद्रवाह में पांच दिवसीय शतरंज चैंपियनशिप का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भद्रवाह में पांच दिवसीय शतरंज चैंपियनशिप का समापन
Thu, 27 Jun 2024 05:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 राज्यों की 56 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर दौड़ाए दिमाग के घोड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। भद्रवाह में पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की एआईसीएफ स्मार्ट गर्ल फिडे चेस रेटिंग चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हो गया। चिनाब क्षेत्र में पहली बार हुई प्रतियोगिता में 11 राज्यों की 56 लड़कियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य विशेष रूप से लड़कियों के बीच मानसिक खेलों और खेल पर्यटन को बढ़ावा देना था।
अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी और बाल पुरस्कार विजेता भद्रवाह निवासी आरुषि कोतवाल टूर्नामेंट की मेंटर थीं। पुरस्कार वितरण समारोह में डीसी हरविंदर सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता दुनिया भर के खिलाड़ियों को आकर्षित करने और लड़कियों के बीच खेल को बढ़ावा देने के लिए उत्प्रेरक के रूप में भी काम करेगा। जिला प्रशासन भद्रवाह को शतरंज का केंद्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा और इसके लिए आरुषि महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।