फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, dhanodi panchyat, ward 5, water problem

Udhampur News: धनौड़ी पंचायत के वार्ड चार में गहराया पेजयल संकट

Wed, 21 Aug 2024 04:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
udhampur, dhanodi panchyat, ward 5, water problem
ग्रामीण प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढो कर गुजारा करने के लिए मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के साथ लगते धनौड़ी पंचायत के वार्ड चार में कई दिनों से जल संकट गहराया हुआ है। ग्रामीण प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढो कर गुजारा करने के लिए मजबूर हैं। हालांकि, जल जीवन मिशन के तहत सप्लाई लाइन बिछाई गई है। लेकिन, अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं।
समाज सेवक व स्थानीय निवासी सोमा ने बताया कि क्षेत्र में पीने के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं, लेकिन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। मौजूदा समय में डायरिया पांव पसार रहा है। लोग बरसात में मजबूरन प्राकृतिक जलस्राेतों का दूषित पानी पी रहे हैं। समस्या को लेकर लोग कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन आजतक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र मेें पानी के नए टैंक बनाकर लोगों के घरों में नल भी लगा दिए गए हैं, लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में पानी के टैंक बनाने के अलावा पाइप लाइन बिछाकर घरों में नल लगा दिए हैं। लेकिन, अभी फिल्ट्रेशन प्लांट बनना है। अभी निर्माण कार्य पूरा होने में छह महीने का समय लगेगा। लोगों को पीने के पानी की सुविधा देने के लिए ही क्षेत्र में वाटर टैंक व फिल्ट्रेशन प्लांट बनाया जा रहा है।
- अरुण गुप्ता, जेई, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed