{"_id":"65ce86f91d2dbe3c93017494","slug":"udhampur-devika-from-encroachment-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-107383-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: देविका को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए निशानदेही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: देविका को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए निशानदेही जारी
Fri, 16 Feb 2024 03:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
चेतावनी के बाद कई इलाकों ने टीम ने हटाया अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लंबे अरसे बाद प्रशासन ने शहर के मध्य से गुजर रही देविका नदी को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करवाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। वीरवार को तहसीलदार जय सिंह के नेतृत्व में टीम एमएच चौक पहुंची और राजस्व रिकार्ड खंगालकर निशानदेही शुरू की गई। साथ लोगों को अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए। टीम की ओर से कई स्थानों पर अवैध निर्माण हटाया भी गया।
प्रशासनिक चेतावनी के बाद लोग टीम का सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन को इस बात की राहत है कि अवैध निर्माण को हटाने के लिए पीले पंजे का इस्तेमाल नहीं करना पड़ रहा है। तहसीलदार जय सिंह ने बताया कि छह माह से प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। देविका में पहले सफाई अभियान चलाया गया, जिसके बाद अवैध निर्माण को लेकर निशानदेही की जा रही है। डीसी के निर्देश पर शुरू की गई कार्रवाई के दौरान यह ध्यान रखा जा रहा कि अवैध निर्माण हटाने के दौरान लोगों की निजी संपत्ति को नुकसान न पहुंचे।