{"_id":"6658f6f57299f29b46063954","slug":"udhampur-development-sarkular-road-udhampur-news-c-202-1-udh1007-111250-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सनासर को पंचैरी से जोड़ने के लिए 38 करोड़ से बनेगा सर्कुलर रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सनासर को पंचैरी से जोड़ने के लिए 38 करोड़ से बनेगा सर्कुलर रोड
Fri, 31 May 2024 03:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 31 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
पंचैरी में भी पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, पर्यटकों ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक नजारों से रूबरू होने का मिलेगा मौका
पैरा ग्लाइडिंग, पंचैरी हट्स, नाइट कैंपिंग अब तक स्थानीय पर्यटकों तक सीमित
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटॉप, नत्थाटॉप एवं सनासर को पंचैरी की मनोरम वादियों से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर 38 करोड़ रुपये की लागत से नौ किलोमीटर लंबे सर्कुलर रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से डिटेल प्रोजेक्टर रिपोर्ट (डीपीआर) बना कर मंजूरी के लिए सरकार के पास भेज दी गई है। उधमपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर पंचैरी और 60 किलोमीटर दूर सनासर में अब तक कोई सड़क संपर्क नहीं है। लेकिन इस सर्कुलर रोड के बनने से ये क्षेत्र आपस में जुड़ जाएंगे, जिससे उधमपुर जिले सहित अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी काफी लाभ मिलेगा। सर्कुलर रोड के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सकुर्लर रोड का सफर सनासर व नत्थाटॉप पहुंच आसान हो जाएगी। इससे क्षेत्र में विकास को भी गति मिलेगी। अभी तक अगर पंचैरी विकास की दरकार है। उधमपुर शहरवासी गर्मी की छुट्टियां मनाने पंचैरी परिवार सहित पहुंचते हैं। क्योंकि, यहां का मौसम भी कश्मीर से कम नहीं है।
पर्यटन मानचित्र पर ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थलों को मिलेगी पहचान
सर्कुलर रोड के बनने से अब तक गुमनाम पंचैरी के ऐतिहासिक देवस्थानों सहित दर्शनीय स्थलों सांकरी व मोंगरी को पहचान मिलेगी। पर्यटक हसीन वादियों को दीदार कर पाएंगे। दूरदराज क्षेत्र होने के चलते पर्यटक सिर्फ सनासर व पत्नीटॉप तक ही सीमित है। लेकिन सर्कुलर रोड बनने के बाद इन स्थलों को पहचान मिलेगी और सैलानियों की आमद बढ़ेगी।
पैरा ग्लाइडिंग, पंचैरी हट्स, नाइट कैंपिंग का लुत्फ उठा पाएंगे पर्यटक
पंचैरी में पैरा ग्लाइडिंग व हट्स, नाइट कैंपिंग सिर्फ स्थानीय लोगों व पर्यटकों तक ही सीमित है। लेकिन सर्कुलर रोड के बनने के बाद अन्य राज्यों के पर्यटको पंचैरी आने का मौका मिलेगा और वह पैरा ग्लाइडिंग व हट्स, नाइट कैंपिंग का लुत्फ उठा पाएंगे।
विज्ञापन
कश्मीर और चिनाब वैली के जिलों से होगा सीधा संपर्क
सर्कुलर रोड से जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं पंचैरी के लोगों को कश्मीर जाने के लिए अब 40 किलोमीटर उधमपुर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह सनासर, नत्थाटॉप व पत्नीटॉप से होते हुए श्रीनगर जा सकेंगे। इससे समय और पैसा भी बचेगा। ऐसे ही पंचैरी का चिनाब वैली के जिलों से सीधा संपर्क बनेगा। यह सर्कुलर रोड जिला रामबन से होकर निकलेगा। पंचैरी व आसपास के क्षेत्रों से रामबन जाने वाले लोगों की पहुंच आसान हो जाएगी।
सुर्कलर रोड को हम लट्यार-सनासर पार्ट-2 का नाम दे रहे हैं। क्योंकि, मौजूदा समय में लट्यार से सनासर के लिए सड़क का निर्माण जारी है। यहां से सनासर की दूरी नौ किलोमीटर है। इस सर्कुलर रोड के बनने से पंचैरी क्षेत्र व उसके आसपास के पर्यटक स्थलों का विकास व पर्यटन को बढ़ा मिलेगा।
- सुधीर कुमार, एईई, लोक निर्माण विभाग