फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, development, foot bridge

Udhampur News: नीली नाला पर जल्द बनेगा 50 मीटर लंबा स्टील फुटब्रिज

Sun, 25 Aug 2024 05:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 25 Aug 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
udhampur, development, foot bridge
सरकार से मिली मंजूरी, 70 साल पुरानी मांग होगी पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लाॅक घोरड़ी के अंतर्गत आते नीली नाले पर जल्द ही 50 मीटर लंबे स्टील फुटब्रिज का निर्माण होगा। यह पुल घोरड़ी खास और पंचायत जंद्रोड को जोड़ता है। सरकार की तरफ से इस पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इससे ग्रामीणों की 70 साल पुरानी मांग पूरी होगी।
साथ ही नाले पर पुल नहीं हाेने के कारण पेश आने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। पुल की मंजूरी मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि पहले यहां लड़की का झूला पुल है, जो काफी पुराना है। यह हर बरसात में क्षतिग्रस्त हो जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अशोक कुमार, बोधराज शर्मा और मंगलदास ने कहा कि ग्रामीण बार-बार इसकी मरम्मत कर इसको चलने लायक बनाते हैं। लेकिन, हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है। इस पुल पर घोरड़ी और रामनगर के हजारों की आबादी निर्भर हैं, जो घोरड़ी और पंचायत जंद्रोड के बीच इस पुल से आवाजाही करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्का पुल नहीं होने से यहां खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आवाजाही को लेकर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग बीते 70 साल से यहां पुल बनाने की मांग कर रहे थे जिसे सरकार ने अब मंजूरी दी है। इसके बनने से उनकी आवाजाही को लेकर आने वाली समस्या दूर होगी और हादसों का डर से भी राहत मिलेगी।



दोनों पंचायतों की हजारों लोगों की एक बहुत बड़ी समस्या थी। हम काफी समय से इस समस्या को दूर करने का प्रयास कर रहे थे, जो अब केंद्रीय मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह के सहयोग से पूरी हुई है। लाेहे का पक्का पुल बनाने की मंजूरी मिल गई है।
- आरती शर्मा, पूर्व बीडीसी चेयरमैन, ब्लाॅक घोरड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed