फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, death, one child, drowned

Udhampur News: नमाज पढ़ने गए बच्चे की मस्जिद के टैंक में डूबने से मौत

विज्ञापन
udhampur, death, one child, drowned
शहर के वार्ड तीन स्थित आदर्श कॉलोनी में देर शाम का हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड तीन आदर्श कॉलोनी में एक मासूम की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई है। यह हादसा देर शाम आठ से साढ़े आठ बजे का है। पुलिस ने शव को जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्चे की पहचान फैजान (08) पुत्र मोहम्मद रफी मूल रूप से निवासी रामबन, मौजूदा समय आदर्श कॉलोनी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बच्चा देर शाम को घर के पास स्थित मस्जिद में नजाम पढ़ने गया था। जब काफी समय तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। आसपास कोई जानकारी नहीं मिलने पर मस्जिद का रुख किया। इसके बाद वह मस्जिद में खुले ढक्कन वाले टैंक में बेहोश अवस्था में मिला। परिजनों सहित अन्य लोगों ने तुरंत उसे जीएमसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। वहीं, शव को शवगृह में रखवा दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले किया जाएगा। उधर, बच्चे की मौत के बाद परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed