फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, DDC President, Lal Chand, Held Meeting

Udhampur News: डीडीसी ने जिला पूंजीगत व्यय बजट 2025-26 को दिया अंतिम रूप

विज्ञापन
Udhampur, DDC President, Lal Chand, Held Meeting
उधमपुर। जिला विकास परिषद की बैठक में उप​स्थित डीडीसी अध्यक्ष व अन्य। प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिला विकास परिषद (डीडीसी) उधमपुर के अध्यक्ष लाल चंद के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यालय कक्ष में बैठक हुई। इसमें जिला पूंजीगत व्यय बजट 2025-26 को अंतिम रूप दिया गया।
इस दौरान ग्रामीण संपर्क, ग्रामीण अवसंरचना विकास, लोक स्वास्थ्य सेवा, सिंचाई एवं जल संरक्षण, कृषि विकास, युवा सेवा एवं खेल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित प्रमुख क्षेत्रों के योजना प्रस्तावों पर चर्चा की गई। क्षेत्र-विशिष्ट विकास संभावनाओं और रोजगार सृजन के अवसरों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया गया। डीडीसी सदस्यों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में कई विकासात्मक आवश्यकताओं को उठाया। साथ ही विभिन्न विभागों की दक्षता और प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन

बताया गया कि वार्षिक योजना पूर्व पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों और अन्य हितधारकों के समन्वय से ग्राम सभा परामर्श के माध्यम से तैयार की गई थी। इससे समावेशी योजना और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। व्यापक विचार-विमर्श के बाद जिला विकास परिषद के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक जिला योजना को अंतिम रूप दिया। परिषद ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित भौतिक और वित्तीय लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन की सराहना भी की। बैठक में डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास पठानिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीडीसी राजिंदर सिंह, डीडीसी सदस्य, सहायक आयुक्त विकास, खंड विकास अधिकारी और संबंधित जिला व क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed