फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, culture, kelash kund yatra

Udhampur News: कड़ी सुरक्षा के बीच 25वीं वार्षिक छड़ी यात्रा कैलाश कुंड के लिए रवाना

Sat, 31 Aug 2024 05:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 31 Aug 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
udhampur, culture, kelash kund yatra
एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी, जयकारों से गूंजा डुडू का बासुकी नाग मंदिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। डुडू से शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ 25वीं वार्षिक छड़ी यात्रा कैलाश कुंड के लिए रवाना हुई। इस दौरान बासुकी नाग मंदिर जयकारों से गूंज उठा। सुबह पवित्र छड़ी की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ढोल-बाजों के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। एसएसपी आमोद नागपुरे ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
बासुकी नाग मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान ठाकुर हंसराज ने बताया कि कैलाश कुंड यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु वीरवार शाम को डुडू के बासुकी नाग मंदिर परिसर में पहुंच गए थे। इनके रहने और खानेपीने का प्रबंध कमेटी की ओर से किया गया था। शुक्रवार सुबह 7 बजे पवित्र छड़ी की विधिवत पूजन हुआ और इसके बाद साढ़े नौ बजे यात्रा रवाना की गई।
विज्ञापन

यात्रा लेकर जा रहे मंदिर के पुजारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि इसमें करीब तीन हजार श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा देर शाम तक पहले पड़ाव सियोजधार पहुंचे और रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन शनिवार को सुबह छड़ी यात्रा कैलाश कुंड की ओर प्रस्थान करेगी। वहां पहुंचकर कैलाश कुंड में स्नान व पूजा-अर्चना के बाद लौटेगी। यात्रा के दौरान एसडीएम डुडू मनमीत कुमार, तहसीलदार लाटी अशोक चक्रवर्ती, भाजपा नेता बलवंत सिंह मकोटिया और सुनील भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियोजधार व कैलाश कुंड क्षेत्र में लंगर और टेंट की है व्यवस्था
पुजारी ने बताया कमेटी की ओर से सियोजधार व कैलाश कुंड में श्रद्धालुओं के लिए लंगर और टेंट की व्यवस्था की है। साथ में प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया करवाई गई हैं। सुरक्षाबलों के जवानों की भी यात्रा मार्ग पर तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed