{"_id":"6689d4d49a909cefe90f6557","slug":"udhampur-culture-jassarkot-mela-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-112712-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जस्सरकोट देवस्थान में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जस्सरकोट देवस्थान में उमड़ा आस्था का सैलाब
Sun, 07 Jul 2024 05:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक टिकरी में हुआ एक दिवसीय मेले का आयोजन
लोगों ने किए धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लाॅक टिकरी में शनिवार को एक दिवसीय वार्षिक जस्सरकोट मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर जस्सरकोट देवस्थान में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में खेल गतिविधियों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसका लोगों ने खूब आनंद उठाया है।
मेेले के दौरान कोट गांव से पारंपरिक छड़ी यात्रा लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवस्थान में धार्मिक अनुष्ठान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही प्रदेश सहित परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले का उद्घाटन पंचैरी-मोंगरी के डीडीसी सदस्य जसवीर सिंह ने किया। मेले को लेकर प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। डीडीसी सदस्य ने बताया कि जस्सरकोट मेला काफी प्राचीन है। हर साल इस मेले में उधमपुर, पंचैरी, मोंगरी और जम्मू संभाग के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं।