फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, culture, gauri mitti mela

Udhampur News: रंगारंग प्रस्तुतियों से कलाकारों ने मोहा मन

Thu, 20 Jun 2024 05:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 20 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
udhampur, culture, gauri mitti mela
मोंगरी के सरोली धार में तीन दिवसीय गौरी मिट्टी मेले का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तहसील मोंगरी के सरोली धार में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक गौरी मिट्टी मेले का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर आनंद उठाया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इससे पहले श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कुछ छड़ी यात्राएं भी मंदिर में पहुंची थी। स्कूली विद्यार्थियों की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेले में 20 हजार के करीब लोग पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की ओर से मेला स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। मेला समिति के उपाध्यक्ष संसार भगत और महासचिव रमेश सिंह ने बताया कि गौरी मिट्टी मेले का खास महत्व है। यह बेहद रमणीक स्थान है। सरकार और प्रशासन से अपील है कि यहां पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed