{"_id":"66f1e86b91a52d3091035ae4","slug":"udhampur-crime-theft-udhampur-news-c-202-1-udh1007-115681-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चोरों ने घर के ताले तोड़ आभूषण और नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चोरों ने घर के ताले तोड़ आभूषण और नकदी उड़ाई
Tue, 24 Sep 2024 03:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
शहर के वार्ड 15 के वीनस चौक इलाके में सूने घर में दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। चोरों ने शहर के वार्ड 15 स्थित वीनस चौक इलाके में वारदात को अंजाम दिया है। इसमें सूने घर का ताला तोड़ कर नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ किया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित निखिल शर्मा ने बताया कि वह परिवार सहित गांव गए थे। रविवार रात को घर में कोई नहीं था। इस दौरान चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर घुसे थे। इसके बाद अंदर एक-एक सामान को खंगाला और अलमारी में रखी 30 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ किया है।
छह माह पहले ही घर में शादी हुई थी। निखिल शर्मा सेना में हैं। पत्नी अंजलि शर्मा ने बताया कि उनके दादा बीमार हैं, जिन्हें देखने के लिए वह सभी लोग कुछ दिन पहले ही गांव गए थे। छह माह पहले ही उनकी शादी हुई है। इस कारण नकदी और गहने घर में ही रखे थे। सोमवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने फोन कर चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और मौके से सबूत जुटाए हैं। थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।