{"_id":"66cc4ca0b4ac3c31b20a32df","slug":"udhampur-crime-health-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-114634-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जीएमसी में ममता शर्मसार, कूड़ेदान से मिली नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जीएमसी में ममता शर्मसार, कूड़ेदान से मिली नवजात
Mon, 26 Aug 2024 03:06 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:06 PM IST
विज्ञापन
शाम साढ़े पांच बजे की घटना, अस्पताल में उपचार करवाने आई महिला ने शौचालय के पास सुनी आवाज
बच्ची एक से दो दिन की, जांच में जुटा प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीएमसी) में रविवार को शौचालय के पास एक कूड़ेदान से संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवजात मिली है। उसे कचरे से ढका गया था। यह घटना शाम करीब साढ़े 5 बजे की है। बाथरूम में आई एक महिला ने जब उसके रोने की आवाज सुनी तो शोर मचा कर अस्पताल प्रबंधन को सूचित किया।
प्रबंधन ने बच्ची को कब्जे में लेकर वार्ड में निगरानी में रखा है। प्रबंधन ने बताया कि बच्ची करीब एक-दो दिन की है और उसकी हालत ठीक है। किसी ने इसे बाहर से लाकर यहां फेंका है। यह अस्पताल में पैदा नहीं हुई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।
जीएमसी में उपचार के लिए पहुंची अनीता देवी ने बताया कि वह जब वह बाथरूम में गई तो उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। तलाश करने पर कूड़ेदान में कचरे के नीचे बच्ची पड़ी मिली। यह बहुत ही शर्मसार करने वाली घटना है। अगर कुछ घंटे और इस पर नजर नहीं पड़ती तो कुछ भी हो सकता था।
विज्ञापन
एसएचओ रघुवीर सिंह चौधरी ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।
सूचना के बाद बच्ची को वार्ड में शिफ्ट किया है। चिकित्सकों की देखरेख में वह सुरक्षित है। बच्ची एक-दो दिन की है। यह अस्पताल में पैदा नहीं हुई है, क्योंकि यहां रिकार्ड होता है। इसे किसी ने बाहर से लाकर रखा है। लगाता है कि छुट्टी का दिन होने के कारण किसी ने मौके पर फायदा उठाते घटना को अंजाम दिया है।
-डा. मृत्युजंय गुप्ता, प्रिंसीपल जीएमसी उधमपुर