{"_id":"66d4cf415a8612ef4009b247","slug":"udhampur-cleaning-campaign-dewika-river-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-114863-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: देविका आर्मी ने देविका घाट पर चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: देविका आर्मी ने देविका घाट पर चलाया सफाई अभियान
Mon, 02 Sep 2024 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 02 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। देविका आर्मी की ओर से रविवार को नगर परिषद के सहयोग से देविका घाट में साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान आर्मी के सदस्यों, समाजसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों के साथ ही कुछ स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लेकर नदी और तट क्षेत्र की सफाई की।
सभी ने देविका घाट और नदी में भी साफ सफाई की और इसमें पडे पॉलिथी के अलावा गाद को बाहर निकाला। साथ ही शहरवासियों से देविका नदी को स्वच्छ बनाने में सहयोग देने की अपील की।
स्वयंसेवक रोहित, अशोक कुमार और अरुण शर्मा ने कहा कि देविका को गंदगी मुक्त रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए। यह शहरवासियों की आस्था के साथ ही शहर की एक खास पहचान भी है। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि वे पवित्र देविका नदी में किसी भी तरह की गंदगी न डालें और न ही किसी अन्य को ऐसा करने दें।