फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, city, road work

Udhampur News: बरसात से पहले चकाचक होंगी शहर की सभी महत्वपूर्ण सड़कें

Fri, 07 Jun 2024 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 07 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
udhampur, city, road work
सीवरेज कार्य के चलते बदहाल सड़कों की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

यूईईडी ने लोक निर्माण विभाग के साथ शुरू किए प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लंबे समय से सीवरेज कार्य के चलते बदहाल हुई सड़कों की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को बरसात से पहले राहत मिलने वाली है। इसके लिए अर्बन एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (यूईईडी) ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सहयोग से सड़कों की मरम्मत करवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पहले चरण में शहर की अति महत्वपूर्ण सैलां तालाब से बट्टल बालियां रोड वाया महिला काॅलेज और सीईओ आफिस सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से 1388400 रुपये का टेंडर जारी किया है।
इसी तरह सलाथिया चौक से सैलां तालाब वाया हास्पिटल रोड और आर्दश कालोनी सड़क की भी कायाकल्प करवाया जाएगा। इसके लिए 1496700 रुपये का टेंडर जारी किया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उक्त सडकों की मरम्मत और तारकोल बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब रहे कि 2019 में शहर में देविका परियोजना के तहत सीवरेज निर्माण के लिए सड़कों की खुदाई की गई थी। शहर की अन्य सड़कों के साथ ही सैलां तालाब-बट्टल बालियां, कल्लर-महिला कॉलेज और बटटल बालियां-सीईओ ऑफिस रोड को सीवरेज कार्य के लिए उखाड़ा गया था। इसके बाद से इन सड़कों की हालत काफी ज्यादा खराब बनी हुई है। सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और बिखरे पत्थर वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। लोग लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे थे। लेकिन, इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। इस संबंध में नगर परिषद की शर्त थी कि शहर के भीतर जिन सड़कों को यूईईडी की तरफ से उखाड़ा गया है उनकी मरम्मत यही विभाग करवाएगा। इसलिए, देविका परियोजना पर काम पूरा होते ही यूईईडी विभाग इन सड़कों की मरम्मत करवाएगा। अब सड़कों की मरम्मत प्रक्रिया शुरू होने से शहरवासियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

सैलां तालाब-बट्टल बालियां और सीईओ आफिस सड़क काफी महत्वपूर्ण
सैलां तालाब-बट्टल बालियां सड़क शहर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे तमाम शहरवासियों के साथ ही सैलां तालाब, नगरोटा, जोजड़ा तालाब, लौंडना, औद्योगिक क्षेत्र बट्टल बालियां, पशु चिकित्सालय, राधा स्वामी सत्संग भवन सहित आसपास की करीब 30 हजार आबादी निर्भर है। इस सड़क के किनारे ही राजकीय महिला कॉलेज भी है, जहां रोजाना सैकडों की संख्या में छात्राएं पढ़ने आती हैं। लेकिन कुछ सालों से सड़की की हालत खराब होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में बदहाल सड़कों में बढ़ती है परेशानी, हादसों का रहता है खतरा
सडक की जर्जर हालत से खासकर बरसात या बारिश के दिनों में आवाजाही के संबंध में ज्यादा परेशानी आती है। बारिश के दौरान पूरी सड़क कीचड़ से भर जाती है और फिसलन बढ़ने के साथ ही गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों सहित राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। आम दिनों में भी सड़क पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढे और बिखरे पत्थर हादसों को न्योता देते हैं। उधर, सीईओ आफिस की तरफ जाने वाले सड़क की भी यही हालत है। इस क्षेत्र के लोग भी लंबे समय से इसी समस्या से जूझ रहे हैं।
सलाथिया चौक-सैलां तालाब वाया हास्पिटल रोड है सबसे व्यस्तम
शहर के बीचोबीच सलाथिया चौक से सैलां तालाब वाया हास्पिटल रोड भी काफी महत्वपूर्ण और अतिव्यस्त रहती है। इसके किनारे जीएमसी उधमपुर, जामा मस्जिद, मुख्य बाजार, सलाथिया चौक मार्केट, कोर्ट रोड, रामनगर चौक और सैलां तालाब मेटाडोर स्टैंड क्षेत्र है। हर दिन हजारों की संख्या में लोग इस सड़क से सफर करते हैं। जर्जर हालत के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह आदर्श कॉलोनी सड़क की परेशानी का भी जल्द समाधान होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सडकों की मरम्मत के साथ ही संपर्क मार्गों को चकाचक किया जाएगा।

उक्त सड़कों की मरम्मत को लेकर टेंडर जारी किए गए हैं और प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। बरसात से पहले शहर की अन्य सभी सड़कों की मरम्मत करवाने का प्रयास रहेगा।
- सरवर महमूद, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed