फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, city, parking zone

Udhampur News: एक माह से नो पार्किंग जोन, लोगों को पता ही नहीं

Sun, 01 Sep 2024 04:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 01 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
udhampur, city, parking zone
सलाथिया चौक पर तहसील कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर का मामला
विज्ञापन

अवैध पार्किंग से लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के सलाथिया चौक पर स्थित तहसील कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर एक माह से नो पार्किंग जोन घोषित है, लेकिन आजतक सूचना बोर्ड नहीं लग पाया है। इस कारण लोग वाहन खड़े कर चलते जाते हैं, जिस कारण कार्यालय में आने वाले लोगों सहित अन्य को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अवैध रूप से खड़े वाहन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुके हैं। प्रशासन की ओर से तहसील कार्यालय के बाहर नो पार्किंग जोन घोषित किए जाने के बावजूद भी लोग अपने दोपहिया वाहनों को गेट के पास खड़ा कर चले जाते है। इस कारण तहसील, कोर्ट, व ट्रेजरी आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक माह पहले तहसीलदार उधमपुर की ओर से तहसील कार्यालय के बाहर लगे दोपहिया वाहनों पर पुलिस की ओर से कार्रवाई किए जाने के बाद से एक आदेश जारी कर तहसील गेट के बाहर नो पार्किंग जोन घोषित किया था।
विज्ञापन

साथ ही दोपहिया वाहनों को पार्क करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। लेकिन, मौजूदा समय में एक बार फिर से तहसील गेट के बाहर दोपहिया वाहन चालक अपने वाहनों को खड़ा कर आने जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। स्थानीय लोगों केवल कुमार, रजनीश कुमार, राहुल सिंह, बलदेव कुमार, राजू, रजनीश और रमन कुमार ने बताया कि अगर प्रशासन की ओर से तहसील गेट के बाहर नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है तो फिर दोपहिया वाहन कैसे लग रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से आदेश तो लागू कर दिए जाते है जोकि कुछ दिन चलने के बाद उन आदेशों का पता ही नहीं चलता है ओर न ही कोई इस पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने तहसीलदार से मांग करते हुए कहा कि वह पुलिस को हिदायत दे कि नो पार्किंग जोन पर कोई भी वाहन न लगाया जाए ताकि आने जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।



तहसील कार्यालय होने के चलते रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। कई लोगों को नो पार्किंग जोन की जानकारी ही नहीं होती है। पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग अपनी मर्जी से अपने दोपहिया वाहनों को गेट के बाहर खड़ा कर देते हैं। जल्द ही वहां पर नो पार्किंग जोन का बोर्ड लगा दिया जाएगा।
- जय सिंह, तहसीलदार, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed