फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, city, footpath problem

Udhampur News: खतरों भरे फुटपाथ... दोमेल से वीनस चौक तक 10 ट्रांसफार्मर, 60 खंभों के रूप में हादसे कर रहे इंतजार

Sat, 24 Aug 2024 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 24 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
udhampur, city, footpath problem
शहर में धार रोड पर ढाई किलोमीटर हिस्से में है सुविधा, विभागीय अनदेखी के चलते 50 हजार की आबादी प्रभावित
विज्ञापन

बारिश के मौसम में करंट के डर में लोग सड़क पर चलने के लिए मजबूर
विजय कुमार
उधमपुर। नगर परिषद की तरफ से शहर में धार रोड पर दोमेल से लेकर वीनस चौक तक फुटपाथ का निर्माण किया है। ढाई किलोमीटर हिस्से में 10 ट्रांसफार्मर और 60 खंभों को नहीं हटाया गया है। यह खंभे फुटपाथ के बीचोंबीच या साथ में ही हैं, जिस कारण हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है।
फुटपाथ का निर्माण करते समय न तो नगर परिषद ने ध्यान रखा है और न ही प्रशासन ने संज्ञान लिया है। इस कारण स्थानीय सहित आसपास और रोजाना आवागमन करने वाली करीब 50 हजार आबादी प्रभावित है। लोग बरसात में करंट से बचने के लिए जान जोखिम में डाल कर सड़कों पर चलने के लिए मजबूर होते हैं। (संवाद)
विज्ञापन


शहरवासी बोले- राह तो हुई आसान, लेकिन लापरवाही कभी भी ले लेगी जान
शहरवासियों का कहना है कि नगर परिषद ने करोड़ों रुपये खर्च यहां फुटपाथ सुविधा मुहैया करवाई है। लेकिन, निर्माण के समय ट्रांसफार्मर और खंभों को नहीं हटाया गया है। यह लापरवाही कभी भी जान ले सकती है। करंट के डर से अधिकतर लोग फुटपाथ पर चलने से परहेज करते हैं। खंभों से लटकते तार और शार्ट सर्किट से लगने वाली आग जैसी कई घटनाएं हादसों को न्योता देती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में दो फुटपाथ की है सुविधा, तीसरे का हो रहा निर्माण
शहर में दो स्थानों पर ही फुटपाथ की सुविधा है। लेकिन, इनका भी सही से लाभ नहीं मिल पा रहा है। पहला फुटपाथ शहर की गोल मार्केट में तैयार किया गया है, जहां पर अतिक्रमण की समस्या है। दूसरा धार रोड और तीसरे का पुराने राजमार्ग पर जखैनी से कैपरी तक निर्माण जारी है।


इस कारण पेश आ रही समस्या
धार रोड के फुटपाथ पर लगभग 60 खंभे और 10 ट्रांसफार्मर हैं। पहले यह सड़क से दस फुट दूर थे। लेकिन, जब धार रोड के चौड़ीकरण के बाद बनाए गए फुटपाथ में आ गए। इससे राहगीरों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नियम के मुताबिक खंभे और ट्रांसफार्मर फुटपाथ से एक से डेढ़ मीटर दूर होने चाहिए।

शहर के भीतर शायद यह पहला फुटपाथ है जिसका शहरवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब इसके बनने के बाद इसपर लगे खंभे और बिजली ट्रांसफर के कारण इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। बिजली विभाग को जल्द इन्हें यहां से हटाना चाहिए।
- अशोक कुमार, स्थानीय निवासी


यह बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर फुटपाथ बनने से पहले यहां मौजूद हैं। लेकिन, फुटपाथ निर्माण के साथ ही इन्हें स्थानांतरित कर देना चाहिए था, ताकि लोग इस फुटपाथ का बिना किसी परेशानी के पूरा लाभ उठा पाते।
- रमेश कुमार, स्थानीय निवासी


पूरे फुटपाथ पर दोमेल से लेकर वीनस चौक तक इसके दोनों किनारों में कई बिजली खंभे और ट्रांसफार्मर ऐसे हैं जो इसके बीचोबीच मौजूद हैं। इसलिए इन्हें जल्द से जल्द हटाया जाना बेहद जरूरी है।
-

शीशू, स्थानीय निवासी



यह काफी चिंताजनक है कि प्रशासन ने लोगों के चलने के लिए फुटपाथ तो बना दिया है, लेकिन खंभे और ट्रांसफार्मर को नहीं हटाया है। इसके कारण इस फुटपाथ से गुजरने के दौरान राहगीर कभी भी किसी हादसे का शिकार हो सकते हैं। खासकर इस समय बरसात के मौसम में यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं हैं


--वरूण शर्मा, स्थानीय निवासी



फुटपाथ पर मौजूद खंभों और ट्रांसफार्मरों का स्थानांतरित किया जाना है। इसकी प्रक्रिया जारी है। तीन माह पहले दोबारा से डीपीआर बनाकर भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द इस परेशानी को दूर किया जाए।
-
सुनील दत्त पंडोह, एक्सईएन, पीडीडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed