फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Chishoti Tragedy, missing Anmol Body Found,

Udhampur News: चिशोती हादसे में लापता अनमोल का शव मिला, उधमपुर में अब तक 12 की मौत

विज्ञापन
Udhampur, Chishoti Tragedy, missing Anmol Body Found,
उधमपुर। मृतक अनमोल का फाइल फोटो
- पांच लोगों का अब भी कोई सुराग नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। किश्तवाड़ के चिशोती आपदा का शिकार हुए उधमपुर के बडाली के रहने वाले परिवार के तीन सदस्य जीएमसी में उपचार के लिए भर्ती हैं जबकि उनके साथ गए चौथे सदस्य का पांच दिन बाद शव बरामद होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार बडाली निवासी शाम लाल पत्नी, बेटी और बेटी के साथ चंडी माता के दर्शन के लिए मचैल यात्रा गए हुए थे। यात्रा मार्ग पर चिशोती गांव में 14 अगस्त को बादल फटने से आई आपदा ने उन्हें भी चपेट में ले लिया था। राहत कार्य के दौरान शाम लाल, उनकी पत्नी और बेटी को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

होश आने पर शाम लाल ने अपने बेटे अनमोल के लापता होने की पुष्टि की थी और अस्पताल में उसकी सलामती की दुआ मांगी थी लेकिन शायद कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। मंगलवार को अनमोल के भी आपदा में मारे जाने की पुष्टि तब हुई जब मलबे से उसका शव बरामद किया गया। शव अब तक चिशोती में ही है और परिवार का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अन्य रिश्तेदार औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को उधमपुर ला सकते हैं। चिशोती आपदा में शिकार उधमपुर के मृतकों की संख्या 12 पहुंच गई है जबकि जखैनी की रहने वाली मां-बेटी तारो देवी और रुबी देवी अभी भी लापता हैं। रामनगर के मारे गए दंपती उत्तम सिंह और उनकी पत्नी मखनो देवी की बेटी अंजलि देवी का भी कुछ पता नहीं चल पाया है। इनके अलावा नवविवाहित चंघ कोठी निवासी राकेश कुमार और उनकी पत्नी अंजना देवी की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed