{"_id":"666e16f7121f2a02c206bfc4","slug":"udhampur-chinney-tourists-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-111936-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गर्मी से परेशान लोगों को सुधमहादेव, पटनीटाप में मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गर्मी से परेशान लोगों को सुधमहादेव, पटनीटाप में मिल रही राहत
Sun, 16 Jun 2024 04:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के साथ ही पर्यटन स्थलों में सैलानियों का पहुंचना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। मौसम साफ रहने से मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री से पार चला गया है, जिस कारण लोगों को बढ़ रही गर्मी से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, जम्मू संभाग के प्रमुख पर्यटन स्थल पटनीटॉप और सुधमहादेव की वादियां गर्मी से परेशान लोगों को राहत प्रदान कर रही हैं। रोजाना प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पर्यटक सुधमहादेव और पटनीटॉप पहुंच कर ठंडी वादियों में नजारों का लुत्फ उठा कर खुद को तरोताजा कर रहे हैं।
समर जोन के स्कूलों में छट्टियां होन और वीकेंड पर लोग शनिवार को बड़ी संख्या में सुधमहादेव पर पटनीटॉप में पिकनिक मनाने पहुंचे। सुबह से ही चिनैनी के पटनीटॉप, सुधमहादेव, मानतलाई में सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है। पटनीटॉप में देवदारों की छांब में सैलानियों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है।
सुधमहादेव मेले की तैयारियां तेज
चिनैनी के सुधमहादेव में तीन दिवसीय मेला 21 जून से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। चिनैनी से लेकर गौरीकुंड, सुधमहादेव और मानतलाई तक के दुकानदार तैयारियों में जुटे हैं। प्रशासन भी तीन दिवसीय मेले को लेकर तैयार है। मेले से पहले रंग रोगन शुरू हो गया है। लोगों ने मेले से पहले सड़कों को दुरूस्त करने की मांग उठाई है। सुधमहादेव के चौगान पर लगने वाले झूलों के स्थान को चिह्नित कर लिया गया है। गौरतलब रहे कि तीन दिवसीय सुधमहादेव मेले में 70 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान वह गौरीकुंड, गौकरण, देविका, पाप नाश्नी बाबली व मानतलाई के तलाब में स्नान कर भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।