फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, chinney, sports, cricket cup

Udhampur News: पंजाब वारियर्स को 80 रन से हराकर शाइनिंग स्टार शान से अगले दौर में

Sat, 24 Aug 2024 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 24 Aug 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
udhampur, chinney, sports, cricket cup
बल्लेबाज माजिद ने खेली 24 गेंद में 63 रन की आतिशी पारी
विज्ञापन

हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में क्रिकेट कप प्रतियोगिता जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में चिनैनी क्रिकेट कप प्रतियोगिता जारी है। शुक्रवार को शाइनिंग स्टार की टीम ने पंजाब वारियर्स को 80 रन के बड़े अंतर से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया है।
शुक्रवार को प्रतियोगिता में शाइनिंग स्टार और पंजाब वॉरियर के बीच मैच खेला गया। शाइनिंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट पर 129 रन का स्कोर बनाया और जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

टीम के बल्लेबाज माजिद ने 24 गेंद पर 63 रन की पारी खेली, जबकि पंजाब वॉरियर के गेंदबाज विक्की ने दो ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब वॉरियर की टीम 49 रन ही ढेर हो गई और 80 रन से मुकाबला हार गई। टीम के लिए रितेश ने सबसे ज्यादा 12 गेंद में 24 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाइनिंग स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश शर्मा ने दो ओवर में दो रन देकर तीन विकेट लिए। शाइनिंग स्टार के माजिद को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed