{"_id":"6696f3c5eb968655e2062136","slug":"udhampur-chinney-meeting-baba-buddanath-mela-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-113045-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बाबा बूढ़ा केदारनाथ मेला 21 जुलाई को तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बाबा बूढ़ा केदारनाथ मेला 21 जुलाई को तैयारियां शुरू
Wed, 17 Jul 2024 03:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
मेला कमेटी के सदस्यों ने बैठक कर प्रबंधों पर की चर्चा, सौंपी जिम्मेदारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। गुरु पूर्णिमा के दिन 21 जुलाई को बाबा बूढ़ा केदारनाथ मेले का आयोजन होगा। इस संबंध में मंगलवार को मेला स्थल पर कमेटी के सदस्यों की बैठक प्रधान श्याम सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई और मेले में मुख्य तिथि के स्वागत को लेकर भी विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।
श्याम सिंह ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं के लिए इस बार भी लंगर की सुविधा रहेगी। श्रद्धालु बाबा बूढ़ा केदारनाथ में भगवान शिव के घुटने के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी सुविधा के लिए विशेष प्रबंध करने के लिए कहा गया है। साथ ही मंदिर के साथ बहती देविका नदी में श्रद्धालुओं को पवित्र स्नान के लिए अलग से टीम का गठन किया गया।
मेला स्थल पर भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए विशेष चर्चा की गई। बैठक में सुभाष चंद्र, प्रेमचंद, मीर चंद, भाग चंद आदि कमेटी सदस्य मौजूद रहे। गौरतलब रहे कि बाबा बूढ़ा केदारनाथ मेला में 21 जुलाई को मेला लगेगा।