{"_id":"66451012e6ec0c32ee0fe684","slug":"udhampur-chinney-inter-school-games-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-110670-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 100 मीटर में अर्चना, 200 मीटर वंदना भागी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 100 मीटर में अर्चना, 200 मीटर वंदना भागी तेज
Thu, 16 May 2024 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 16 May 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
चिनैनी में तीन दिवसीय जोनल अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता का समापन
अंतिम दिन अंडर 14-17 वर्ग के योग, बैडमिंटन, लांग जंप व एथलेटिक के हुए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में जारी तीन दिवसीय जोनल अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन गर्ल्स अंडर 14-17 वर्ग के योग, बैडमिंटन, लांग जंप व एथलेटिक के मुकाबले हुए। इनमें जोन के करीब 30 स्कूलों के 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान नशा मुक्त भारत को लेकर भी शपथ दिलाई गई। अंडर 14 गर्ल्स के एथलेटिक के फाइनल मुकाबले में 100 मीटर की रेस में अर्चना देवी, 200 मीटर में वंदना देवी, 400 मीटर में रुबीना अंजुम, 600 मीटर में ताज कौसर ने नाम कमाया है। शॉट पुट में साफिया बानो, लांग जंप में अंजना देवी और हाई जंप में साक्षी देवी ने जीत हासिल की। अंडर 17 एथलेटिक्स में 100 मीटर रेस में लक्ष्मी देवी, 200 मीटर सोनाली देवी, 400 मीटर में रुबिया अख्तर, 800 मीटर में रूबी शर्मा, शॉट पुट में ममता देवी, लांग जंप में रुविया अख्तर और हाई जंप में उल्फत बानो विजेता रही। इस दौरान बैडमिंटन और योग के भी मुकाबले हुए। इस मौके पर जेडपीईओ ज्योति रानी, अनिल वर्मा, मोहन दास, जोगिंदर सिंह, मीणा कोतवाल, गुलजार बेगम, यशपाल आदि मौजूद रहे।