फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, chinney, crime

Udhampur News: सेंधमारी कर दो घरों से उड़ाया सामान

Thu, 09 May 2024 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 09 May 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
udhampur, chinney, crime
चिनैनी के नगुलता गांव में वारदातों को दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी के नगुलता गांव में चोरों ने दो में सेंधमारी कर सामान पर हाथ साफ किया है। इस दौरान घरों में मौजूद परिवारों को वारदात की भनक तक नहीं लगी। चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित व्यक्ति बांटू पुत्र बेली राम निवासी नगुलता ने बताया कि वह घर में दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह जब जागे तो घर की दीवार टूटी देख हैरान रह गए और जब सामान को जांच तो दो ट्रंक भी गायब थे। यह ट्रंक जो घर से करीब 600 मीटर की दूरी पर मिले हैं। चोरों ने घर में रखे 20 हजार की नकद और सोने व चांदी के आभूषण चुरा लिए हैं। उन्होंने जो पैसे घर में रखे थे उससे पिताजी का इलाज करवाना था ऐसे में चोरों द्वारा की गई इस वारदात से उनकी समस्या बढ़ गई है। दूसरी वारदात इसी गांव में रानो देवी के घर हुई है। रानो देवी भी घर में अकेली रहती है और वह भी दूसरे कमरे में सोई हुई थी। उनके घर की भी चोरों ने दीवार तोड़कर नकदी सहित सामान चुरा लिया है। पीड़ितों ने बताया कि इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed