{"_id":"663d277f8616ed370d053214","slug":"udhampur-chinney-community-health-center-road-problem-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-110430-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सीएचसी की राह नहीं आसान, तीमारदार भी हो रहे लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सीएचसी की राह नहीं आसान, तीमारदार भी हो रहे लहूलुहान
Fri, 10 May 2024 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 10 May 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल मार्ग पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढे और बंद नालियां बढ़ा रही दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चिनैनी सड़क की हालत बहुत ही खराब है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं और नालियां भी बंद हैं। इस कारण जहां अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को वाहनों में हिचकोले खाते पहुंचना पड़ा रहा है। वहीं, दोपहिया वाहन पानी भरे गड्ढों की वजह से दुघर्टनाग्रस्त हो रहे हैं। लोगों ने स्थानीय प्रशासन और विभाग से अस्पताल मार्ग की जल्द मरम्मत करने की मांग उठाई है।
इस बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अखिल गुप्ता, वकार फरीद और यश पाल ने बताया कि अस्पताल मार्ग की हालत कई माह से खराब है। रोजाना इस मार्ग से सैकड़ों वाहन अस्पताल की ओर आवागमन करते हैं, लेकिन बड़े-बड़े गड्ढों से उनका स्वागत होता है। अस्पताल पहुंचते पहुंचते तीमारदार भी बीमार हो जाता है। मार्ग के साथ-साथ नालियां भी बंद पड़ी हैं, जो दिक्कतों को और बढ़ा रही हैं। बारिशों में नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहता है। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग की ओर ध्यान देने की मांग उठाई है।
सड़क और नालियों की मरम्मत को लेकर प्लान बना दिया है। उम्मीद है जल्द समस्या से कस्वावासियों, मरीजों और तीमारदारों को छुटकारा मिल जाएगा। विभाग इसके लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन
- सुरेश भारती, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग