{"_id":"6660f2b906b87cc0bf048dc6","slug":"udhampur-chinney-action-water-connection-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-111521-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जल शक्ति विभाग विभाग ने काटे अवैध कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जल शक्ति विभाग विभाग ने काटे अवैध कनेक्शन
Thu, 06 Jun 2024 04:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
पटनीटॉप, कुद और चिनैनी में चलाया जा रहा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। जल शक्ति विभाग की टीम की ओर से जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, कुद और चिनैनी में अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान काफी समय से किराया नहीं देने वालों और अवैध कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन अवैध कनेक्शन काटे हैं।
बुधवार को जल शक्ति विभाग के एसई राकेश कुमार महाजन, एईई और जेई के नेतृत्व में टीम ने पटनीटॉप और कुद में लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, अवैध कनेक्शन पर काटे गए। कुछ होटल में अवैध ढंग से बोरवेल भी बनाए गए थे जिसको लेकर भी जल शक्ति विभाग की टीम ने कार्रवाई की। एसई ने बताया कि बुधवार को टीम ने पटनीटॉप और कुद में कामर्शियल अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई करते हुए एक दर्जन कनेक्शन काटे हैं। कई लोगों से मौके पर ही बकाया वसूला गया है। कुछ लोगों ने कनेक्शन को पंजीकृत करवाने के लिए समय मांगा है।