{"_id":"6658faf077c6dba0dc0f7654","slug":"udhampur-chinney-accident-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-111262-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: टैंकर पलटा, गैस रिसाव से तीन घंटे यातायात रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: टैंकर पलटा, गैस रिसाव से तीन घंटे यातायात रहा बाधित
Fri, 31 May 2024 03:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 31 May 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
चिनैनी-पटनीटॉप सड़क पर कुराल नाला में दोपहर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग पर कुद के पास कुरालनाला नामक स्थान पर वीरवार दोपहर को एक टैंकर पलट गया। हादसे के बाद गैस रिसाव होने पर करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। रिसाव बंद करने के बाद यातायात को सुचारू कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक जम्मू से घाटी की ओर जा रहा एक गैस टैंकर अनियंत्रित हो कर कुद के कुरालनाला में सड़क के बीचोबीच पलट गया। इस कारण टैंकर से गैस रिसाव होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए यातायात को बंद कर दिया। सूचना के बाद पहुंची टीम ने गैस रिसाव को बंद कर दिया और इसके बाद पुलिस ने यातायात को बहाल कर दिया।