फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, chenny, road problem

Udhampur News: मानतलाई-बप्प सड़क की हालत में सुधार की मांग

Tue, 23 Apr 2024 03:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 23 Apr 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
udhampur, chenny, road problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। तहसील के मानतलाई से बप्प सड़क की हालत बहुत ही खराब है। सड़क पर जगह-जगह गडढे बने हुए हैं, जिससे कारण जहां चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं, हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने विभाग और प्रशासन से जल्द कदम उठाने की अपील की है।

पूर्व सरपंच सुदेश चंद्र, जिया लाल, सुभाष चंद्र और अंग्रेज चंद ने बताया कि मानतलाई से बप्प सड़क की हालत काफी समय से खराब हो चुकी है। मार्ग पर पांच सौ मीटर का एक हिस्सा इतनी दयनीय हालत में कि वहां पर हर समय हादसे का अंदेशा रहता है। सड़क पर वाहन हिचकोले खाते हुए चलते हैं। यह मार्ग बप्प के अलाबा सराड़, मरोठी, कोईनाला, सिरा, लाटी व दूरदराज क्षेत्रों को जोड़ता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि समस्या के बारे में कई बार मांग उठाई गई, लेकिन आजतक कोई सुध नहीं ली गई है। उन्होनें प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed