फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Chenani Patnitop, Drivers Face The Problems

Udhampur News: चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग पर पुलियों पर डाली मिट्टी से वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
Udhampur, Chenani Patnitop, Drivers Face The Problems
पस्सिया हटने के बाद रविवार सुबह बसंतगढ़ से रामनगर की ओर रवाना हुए यात्री वाहन।
- परिवहन के नजरिये से आवाजाही में आ रही दिक्कत, पुलियों को पक्का करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग के बीच बनाई गई पुलियों पर मिट्टी डाले जाने से वहां से गुजरने वाले वाहनों चालकों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। परिवहन के नजरिये से आवाजाही में परेशानी के साथ वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। इससे जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।
लोगों का कहना था कि कई बार इन पुलियों पर पड़ी मिट्टी से गुजरने के दौरान छोटे वाहनों के पुर्जे टूट जाते हैं जबकि भारी वाहनों के टायर मिट्टी में धंस जाते हैं। इससे कई बार जाम लग जाता है। स्थानीय निवासी सौरभ शर्मा, ओंकार सिंह, राजेश और रोहित ने बताया कि रविवार को भी चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग के बीच डोगरा क्षेत्र के पास पुली पर मिट्टी होने के कारण वहां से गुजर रहा एक टैंकर फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद यह निकल पाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उस स्थान पर पत्थरों की भराई की।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय विद्यालय स्कूल और तेलीबाड़ी के बीच स्थित एक पुली पर एक छोटा वाहन भी गिर गया था। उस स्थान पर सावधानी बोर्ड न लगा होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि हादसे में किसी को गंभीर चोट तो नहीं आई लेकिन नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को ऐसी जगहों पर सावधानी बोर्ड लगाने चाहिए ताकि वाहन चालक सतर्क हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि चिनैनी-पटनीटॉप सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी न आए, इसे लेकर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

कोट...
चिनैनी-पटनीटाॅप मार्ग पर मिट्टी नहीं वेटमिक्स डाला गया है। सड़क का कार्य जारी है। बरसात के बाद तारकोल बिछाया जाएगा। एनएचएआई की ओर से जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए गए हैं। अगर और जगहों पर लगाने की जरूरत है तो लोग उन्हें बताएं वह लगवा देंगे।
अनुज कुमार सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed