{"_id":"688d1ca7e8c0c3874a00f573","slug":"udhampur-cattle-smuggling-124-cases-registered-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-125880-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गोवंश तस्करी के 124 मामले दर्ज कर 850 पशु मुक्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गोवंश तस्करी के 124 मामले दर्ज कर 850 पशु मुक्त कराए
विज्ञापन
- सात पर जन सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज, 43 दोषी करार- 7 माह में 89 वाहन जब्त और 41 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पुलिस ने जनवरी से जुलाई 2025 के महीनों के दौरान गोवंश तस्करी को रोकने काफी सफलता हासिल की। पिछले सात महीनों में कुल 124 मामले दर्ज किए गए जिसके परिणामस्वरूप 850 गोवंश को अवैध परिवहन से बचाया गया।
इन मामलों के संबंध में 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें 143 गोवंश तस्करी के अपराध और सात जन सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए।
इसके अलावा गोवंश के परिवहन में प्रयुक्त 89 वाहन जब्त किए गए। ऐसे वाहनों के 20 पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर दिए गए। इस अवधि के दौरान 43 मामलों में दोष सिद्धि सुनिश्चित की गई जो जिला पुलिस की सशक्त कानूनी कार्रवाई का प्रमाण है। इसके अतिरिक्त चार मामलों में संपत्ति कुर्की की कार्यवाही शुरू की गई। इसके परिणामस्वरूप एक टाटा मोबाइल और तीन महिंद्रा बोलेरो पिकअप ट्रक जब्त किए गए जिनका अनुमानित कुल मूल्य 41 लाख रुपये है।