फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, cable problem, city

Udhampur News: शहर में जगह-जगह खंभों पर लटकती केबल हादसों को दे रहीं न्योता

Tue, 23 Apr 2024 02:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 23 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
udhampur, cable problem, city
राहगीरों सहित दोपहिया चालकों के लिए बनीं परेशानी का सबब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर भर में केबल का मक्कड़जाल लोगों सहित वाहन चालकों के लिए गले की फांस बन चुका है। साथ ही हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल, फाइबर केबल व टेलीफोन के तार बिजली के खंभों से बांधी गई है। लेकिन अनदेखी के चलते ये केबल गलियों व सड़कों के बीचोबीच लटक रहे हैं। इस कारण हर समय हादसे का डर बना रहता है। शहरवासियों ने कई बार इसकी शिकायत बिजली एवं संबंधित कंपनियों के अधिकारियों से की है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

शहर के वार्ड 02, 04, 11, 12, 15 और 17 सहित अन्य स्थानों में गली के बीचोबीच केबल लटक रही हैं। इस कारण स्थानीय लोग काफी परेशान है। लोगों का कहना है कि अगर बिजली विभाग द्वारा अपने खंभों पर केबल को बांधने की अनुमति कंपनी वालों को दी है तो उनका रखरखाव भी जरूरी है जोकि नहीं हो रहा है। इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। खासकर केबल वायर्स की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन






सड़क के बीचोबीच लटक रहीं केबल खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। दिन में तो यह केबल दिख जाती हैं, लेकिन रात के समय दिखाई न देने के चलते कई बार दोपहिया वाहन चालक इसकी चपेट में आकर गिर कर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमन शर्मा, स्थानीय निवासी


लोग कई बार प्रशासन व संबंधित विभाग से शहर के बीचोबीच लटक रहे फाइबर, टेलीफोन व केबल को ठीक करवाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं हुआ है। कंपनी के कर्मचारी केबल लगाकर चले जाते हैं। फिर एक बार भी देखने के लिए नहीं आते हैं कि उनकी केबल ठीक है या नहीं।
- महेश बनाथिया, समाज सेवक


बिजली विभाग की ओर से कंपनी वालों से किराया लेकर बिजली के खंभों में केबल लगाने की अनुमति दे दी जाती है। लेकिन उसके बाद उनका कोई भी लेना देना नहीं होता है। हालांकि, रोजाना कई बिजली के कर्मचारी शहर का चक्कर लगाते रहते है, उनके द्वारा लटकती केबल को देखने के बावजूद नजरअंदाज कर दिया जाता है।
-सौरभ दूबे, स्थानीय निवासी




शहर में जगह-जगह लटक रही फाइबर व केबल की तारें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने के साथ ही हादसों को न्यौता दे रही हैं। बिजली विभाग व प्रशासन से मांग है कि जिन कंपनी वालों की केबल बीच सड़कों पर लटक रही हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि वह केबल का ध्यान रखें।

- अमित सलारिया, स्थानीय निवासी




कंपनी की ओर से विभाग को पांच सौ रुपये प्रति माह किराया खंभें से फाइबर या केबल बांधने के लिए लिया जाता है। अभी यहां पर केबल को भूमिगत करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। कंपनी के अधिकारियों को तारों की मरम्मत करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके।
- अनिल हीरा, एईई, बिजली विभाग, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed