फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Bradiya Panchayat, House Damage, Wait for Compensation

Udhampur News: बरेडिया पंचायत में क्षतिग्रस्त मकानों की प्रशासन ने नहीं ली सुध, पीड़ित कर रहे मुआवजे का इंतजार

विज्ञापन
Udhampur, Bradiya Panchayat, House Damage, Wait for Compensation
उधमपुर। पंचायत बरेडिया में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते गिरा कच्चा मकान। - फोटो : आग बुझाने का प्र​शिक्षण लेते युवा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के विभिन्न दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्रों में बने कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। लोगों का लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। पंचायत बरेडिया वार्ड नंबर तीन में भी पांच मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्होंने प्रशासन से क्षतिग्रस्त हुए मकान की मरम्मत के लिए मुआवजे की मांग की है। लोगों की ओर से प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई भी अधिकारी क्षतिग्रस्त मकानों को देखने के लिए नहीं पहुंचा है जिसके चलते लोग काफी परेशान है। वहीं पंचायत में रहने वाले देस राज सहित अन्य लोगों के मकान बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच पुरषोत्तम शर्मा का कहना था कि पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते पंचायत में पांच कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के मकान गिरे है उनमें से कुछ ऐसे लोग भी है जिनका घर का सारा सामान मकान गिरने से उसके मलबे के नीचे आ गया। हालांकि इसकी सूचना प्रशासन के अधिकारियों को दे दी गई है। लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए है उन्हें किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं दी गई है। जिसके चलते लोग काफी परेशान है। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते तकरीबन लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है। ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed