फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Block Sayuna, Osu Road Will built, PMGSY

Udhampur News: ओसू से अप्पर चढ़त तक 18.74 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

विज्ञापन
Udhampur, Block Sayuna, Osu Road Will built, PMGSY
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग ब्लॉक सयुना के क्षेत्र ओसू से अप्पर चढ़त तक 18.74 करोड़ रुपये की लागत से सड़क तैयार करेगा। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
इस सड़क के बनने से कई पंचायतों का आपस में संपर्क जुड़ पाएगा जिससे इन पंचायतों में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। इस संदर्भ में पूर्व सरपंच करनैल सिंह का कहना था कि मौजूदा समय में क्षेत्र में सड़क मार्ग न होने से गांववासियों को पिछले कई सालों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना गांववासियों को छह किलोमीटर का पैदल सफर तय करके आना-जाना पड़ता है। इस सड़क के बनने से तकरीबन पांच पंचायतों का आपस में संपर्क जुड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क के बनने की मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासी खुश हैं। इसके साथ ही ओसू, सत्यालता, नगुलता, टंडार, घाडिया धनास पंचायतें भी सड़क के बनने से आपस में जुड़ेंगी। इस सड़क के बनने से युगधार जाने वाले पर्यटकों को भी इस सड़क का काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
विभाग ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है। प्रक्रिया के पूरे होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-सुधांशु जेई, पीएमजीएसवाई, विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed