फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Bhartiya Vidya Mandir, Students Celebrate Raksha Badhan, BSF

Udhampur News: सीमा सुरक्षा बल के नव आरक्षकों की कलाईयों पर बांधा रक्षासूत्र

विज्ञापन
Udhampur, Bhartiya Vidya Mandir, Students Celebrate Raksha Badhan, BSF
बीएसएफ के सहायक प्र​शिक्षण केंद्र में नव आरक्षकों को राखी बांधी नन्हीं छात्राएं। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है। कामन पब्लिक और भारतीय विद्या मंदिर स्कूलों की छात्राओं ने इस पर्व को शुक्रवार को देशभक्ति से भरे अंदाज में मनाया। छात्राओं ने सीमा सुरक्षा बल जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
विद्यालय की छात्राएं रौन-दोमेल स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र सीमा सुरक्षा बल के शिविर पहुंचीं और वहां पर देश की रक्षा के लिए तैयार हो रहे नव आरक्षकों की कलाईयों पर राखियां बांधकर उनके साहस, सेवा और बलिदान के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने जवानों के दीर्घायु, स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना की। उनके माथे पर तिलक लगाकर व राखी बांधकर उन्हें अहसास दिलाया कि वे अकेले नहीं हैं, पूरा देश उनके साथ है।
विज्ञापन

यह क्षण छात्राओं के लिए गर्व और सम्मान से भरा हुआ था। अध्यापकों ने इस पहल की सराहना की। जवानों ने कहा कि यह हमारे जीवन का एक अनमोल अनुभव है, जिसे हम हमेशा अपने हृदय में सहेज कर रखेंगे। इस भावनात्मक क्षण में जवानों ने छात्राओं को सप्रेम भेंट देकर उनके स्नेह को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने भी सीमा प्रहरियों के देशभक्ति और साहस से प्रेरणा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed