फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Bawa Lal Dyal Temple Committee, Helping the Victims

Udhampur News: प्रभावितों की मदद के लिए प्रशासन के सहयोग से मंदिर समिति ने बढ़ाया हाथ

विज्ञापन
Udhampur, Bawa Lal Dyal Temple Committee, Helping the Victims
उधमपुर। बावा लाल दयाल मंदिर समिति की तरफ से जिला प्रशासन के सहयोग से शुक्रवार को प्रभावितों के लिए राशन वितरण मुहिम शुरू की गई। इस अवसर पर तहसीलदार जय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि समिति ने इस आपदा घड़ी में प्रभावितों के लिए राशन, तिरपाल और कंबल वगैरह के सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है जो सराहनीय है। आज बावा लाल दयाल मंदिर, आदर्श कालोनी से मंदिर समिति की तरफ से प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने का अभियान शुरू किया गया है। मंदिर समिति के सदस्यों में सुरिंदर अरोड़ा, सुरेश खजूरिया व अन्य सदस्य भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जहां भी प्रभावितों को मदद की जरूरत होगी, जिला प्रशासन के साथ हमारी टीम मौके पर पहुंचकर रसद व अन्य सामग्री उपलब्ध कराएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed