फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, BasantGarh, No Built Road, Lower Panara Kadwa Road

Udhampur News: लोअर पनारा-कदवा सड़क बनी होती तो सीआरपीएफ का वाहन खाई में नहीं गिरता

विज्ञापन
Udhampur, BasantGarh, No Built Road, Lower Panara Kadwa Road
 लोअर पनारा से कदवा की ओर जाने वाली सड़क पर हआ भूस्खलन।
- आठ साल बीत जाने के बाद भी पीएमजीएसवाई विभाग सड़क तैयार नहीं कर पाया
विज्ञापन

- बारिश होने पर इस मार्ग पर फिसलन बढ़ जाती है, इस पर चलना खतरे से खाली नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बसंतगढ़ के जिस क्षेत्र कदवा में केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ उसकी हालत काफी खराब है। ये सड़क कच्ची हालत में है। स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर सड़क बन गई होती तो यह हादसा नहीं होता।
बरसात के मौसम में इस मार्ग पर कीचड़ से फिसलन हो जाती है। इस सड़क पर भूस्खलन भी होता रहता है। इस पर चलना खतरे से खाली नहीं है। ब्लॉक बसंतगढ़ में पड़ते लोअर पनारा से कदवा तक चार किलोमीटर सड़क का निर्माण 2.81 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई ) विभाग ने 2018 में शुरू किया था लेकिन आठ साल बीत जाने के बाद भी पूरी सड़क नहीं बन पाई।
विज्ञापन

मौजूदा समय में सड़क की हालत दयनीय है। वीरवार सुबह इसी सड़क मार्ग पर अनियंत्रित होकर सीआरपीएफ का वाहन खाई जा गिरा जिसमें दो जवान बलिदान हो गए और 16 घायलों का उपचार चल रहा है। पूर्व सरपंच रशीद का कहना था कि पीएमजीएसवाई विभाग ने 2018 में सड़क का काम शुरू करवाया था। आज तक सिर्फ विभाग ने सड़क बनाने को लेकर कटाई ही की है। सड़क की हालत ये है कि वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग कई बार विभाग के अधिकारियों से सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ। स्थानीय लोगों को रोजाना जान खतरे में डालकर इस मार्ग पर सफर करना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि आठ साल में विभाग चार किलोमीटर सड़क नहीं बना पाया। अगर सड़क तैयार हो गई होती तो आज ये सड़क हादसा नहीं होता।
उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से सड़क बनाने को लेकर की गई कटाई भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। काटी गई जगहों पर डंगे न दिए जाने से बारिश के समय भूस्खलन होता हे। लोगों के मकानों को खतरा बना हुआ है। हम एक बार फिर विभाग से मांग करते हैं कि सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए ताकि और हादसे न हों।

कोट..
विभाग ने सड़क का लगभग 50 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। शेष बचा काम बरसात का मौसम खत्म होते ही पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान काफी परेशानियां विभाग को झेलनी पड़ीं जिस कारण ये काम आज तक पूरा नहीं हो सका।
- शामपाल गुप्ता, एक्सईएन, पीएमजीएसवाई विभाग, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed