{"_id":"666b79ad369df5b10b016f64","slug":"udhampur-barta-water-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-111857-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ग्राउंड सर्विस जलाशय से बारटा में दूर होगी पानी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ग्राउंड सर्विस जलाशय से बारटा में दूर होगी पानी किल्लत
Fri, 14 Jun 2024 04:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
जेजेएम के तहत 64.66 लाख से होगा 10 हजार गैलन ग्राउंड सर्विस जलाशय, इनटेक संरचना का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। वाटरशेड योजना के अंतर्गत बारटा में 10 हजार गैलन ग्राउंड सर्विस जलाशय (जीआरएस) और इनटेक संरचना का निर्माण होगा। इसपर 64.66 लाख की लागत आएगी। जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत होने वाले इस निर्माण से बारटा में पानी की किल्लत दूर होगी। इस कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया जारी है और इसके पूरा होते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
बारटा में पानी की किल्लत से ग्रामीण काफी परेशान हैं। यहां सभी घरों में अभी तक पानी के कनेक्शन तक नहीं लग पाए हैं। इस कारण ग्रामीण प्राकृतिक जलाशयों से पानी ढोकर गुजारा करने के लिए मजबूर हैं। खासकर गर्मी के सीजन में इन प्राकृतिक जलाशयों का जलस्तर काफी नीचे चला जाता है, जिससे लोगों की मुश्किल और बढ़ जाती है। अब जल जीवन मिशन के तहत इन ग्रामीण इलाकों में भी पानी की समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे हर घर में नल से स्वच्छ जल पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना पर बारटा में तेज गति के साथ काम पूरा किया जा रहा है और इसी के एक हिस्से के रूप में अब यहां 10 हजार गैलन ग्राउंड सर्विस जलाशय (जीआरएस) और इनटेक संरचना का निर्माण किया जाना है।