फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, amarnath yatra, municipal council, arrangements

Udhampur News: भोले के भक्तों को देविकानगरी में मिलेंगे स्वच्छ स्थान, गंदगी का नहीं होगा नामोनिशान

Sun, 19 May 2024 04:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 19 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
udhampur, amarnath yatra, municipal council, arrangements
अमरनाथ यात्रा : नगर परिषद ने बेस कैंप, लंगर स्थलों पर सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए शुरू की वाहनाें की मरम्मत
विज्ञापन

12 लाख रुपये का टेंडर जारी, सफाई कर्मचारियों की होगी तैनाती, विशेष टीमों का गठन जारी
शुलभ शौचालय से लेकर पेयजल और स्नान आदि का रखा जाएगा ध्यान
यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था एवं कूड़ा निस्तारण को लेकर होंगे विशेष प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। भोले के भक्तों का देविकानगरी में स्वच्छता से स्वागत होगा। अमरनाथ यात्रा के लिए नगर परिषद ने बेस कैंप, लंगर स्थलों पर सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए शुरू की वाहनाें की मरम्मत शुरू कर दी है। इसके लिए 12 लाख रुपये का टेंडर करवा दिया है। सफाई कर्मचारियों की होगी तैनाती के साथ ही विशेष टीमों का किया जाएगा गठन किया जाएगा। शुलभ शौचालय से लेकर पेयजल और स्नान आदि का रखा खास ख्याल रखा जाएगा। यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था एवं कूड़ा निस्तारण के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
जून माह में श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होगी। नगर परिषद की और से शहर की साफ-सफाई सहित आसपास के क्षेत्रों में लगने वाले लंगरों व बेस कैंप में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि भोले के भक्तों को यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न हो। बेस कैंप व लंगरों में साफ सफाई, सुलभ शौचालयों व पानी की व्यवस्था को लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए नगर परिषद की ओर से बेस कैंप व लंगरों के लिए सफाई कर्मचारियों की विशेष टीमों का गठन किया जा रहा है। शहर के आसपास के क्षेत्रों में लगने वाले लंगरों व बेस कैंप में नगर परिषद की ओर से मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन



शहर में इन जगहों पर लगाए जाते हैं लंगर
जम्मू से आते समय सबसे पहला लंगर जिला उधमपुर में टिकरी में लगता है। इसके बाद गरनई, फंगेयाल व जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बट्टल बालियां क्षेत्र में यात्रियों का बेस कैंप बनाया जाता है। थर्ड व समरोली में लंगर लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर परिषद की ओर से अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कचरा उठाने वाले वाहनों की मरम्मत के लिए 12 लाख रुपये का टेंडर करवा दिया है और जल्द ही वाहनों को मरम्मत के लिए भेजा जाएगा। यात्रा के दौरान साफ -सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जा रहा है।
- नितिन गुप्ता, सीईओ, नगर परिषद उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed