{"_id":"665b7abf3f852119aa0d9b14","slug":"udhampur-amarnath-yatra-meeting-administration-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-111365-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने में जोश, उत्साह से करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने में जोश, उत्साह से करें काम
Sun, 02 Jun 2024 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा, अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आगामी श्री अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने और सुचारू संचालन के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरे जोश और उत्साह के साथ काम करें। यह निर्देश डीसी सलोनी राय ने शनिवार को हुई विशेष बैठक में दिए हैं। बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में आवास केंद्रों के नोडल अधिकारियों को अपने संबंधित आवास केंद्रों का दौरा करने और तैयार प्रारूप के अनुसार बिजली, पानी, स्वच्छ स्थान, शौचालय सुविधा की उपलब्धता पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीएमओ को टिकरी से चिनैनी तक एनएच-44 पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं स्थापित करने के लिए योजना तैयार करने, जल शक्ति विभाग को सभी स्थानों पर निर्बाध जल आपूर्ति के लिए उपाय करने और पीडीडी को लॉजमेंट केंद्रों, लंगरों में बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीईओ एमसी को पूर्वनिर्मित शौचालयों की स्थापना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। नोडल अधिकारियों को प्रस्तावित शौचालयों का दौरा करने और उपलब्धता की जांच करने सहित आवास केंद्रों में और उसके आसपास सफाई सुनिश्चित करने व पर्यटन विभाग को काली माता मंदिर फ्लाटा, गोल मेला चौक, जखैनी और चिनैनी में प्रवेश बिंदु पर सूचना लगाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी जोगिंदर सिंह जसरोटिया, सहायक आयुक्त राजस्व डॉ. उमेश शान, मुख्य योजना अधिकारी, मोहम्मद इकबाल, अतिरिक्त एसपी बलजीत सिंह, एसीडी डॉ. रणजीत कोतवाल और विभिन्न विभागों के जिला प्रमुखों के अलावा व्यापार मंडल, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में इन व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
बैठक में आवास केंद्रों व लंगर की स्थापना, चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल सुविधाएं, बिजली सुविधाएं, अस्थायी और निर्मित शौचालयों की स्थापना, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष की स्थापना सहित कई व्यवस्थाओं पर विस्तृत मंथन किया। इसके अलावा बाजारों में खाद्य सामग्री की कीमतों की जांच, मजिस्ट्रेटों की तैनाती, समन्वय समितियां, आपातकालीन व्यवस्था, सूचना बोर्ड की स्थापना आदि पर विस्तार से चर्चा हुई।