फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, amarnath yatra, hordings

Udhampur News: उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों के स्वागत में लगेंगे 350 होर्डिंग्स

Sun, 09 Jun 2024 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 09 Jun 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
udhampur, amarnath yatra, hordings
यात्रा के दौरान बाबा बर्फानी की भक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा शहर और हाईवे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रियों के स्वागत में जिला उधमपुर में बाबा अमरनाथ के चित्रों के साथ जयकारे लिखे करीब 350 होर्डिंग्स (फ्लेक्स) लगाए जाएंगे। होर्डिंग्स जिला उधमपुर के सीमा क्षेत्र में नए और पुराने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग व शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण इलाकों में लगाया जाएगा। इस कारण जिला उधमपुर पूरी तरह से बाबा बर्फानी की भक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा।

हर साल जून-जुलाई में बाबा बर्फानी की वार्षिक यात्रा जम्मू बेस कैंप से शुरू होती है और उधमपुर से गुजरती है। उधमपुर के प्रवेशद्वार पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाता है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों सहित शहरवासी लोग हिस्सा लेते हैं। उधमपुर शहर में यात्रियों के ठहरने और खाने पीने आदि की सुविधा व यात्रा के सुचारू संचालन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पहले से ही पुख्ता प्रबंध किए जाते हैं। इस बार भी प्रबंधों की तैयारियां जारी हैं। इस कड़ी में यात्रियों के स्वागत में जिला के सीमा क्षेत्र में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन होर्डिंग्स के लिए 3.80 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed