{"_id":"688d1e12b8193c5e40057197","slug":"udhampur-adarash-colony-ritika-mahajan-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-125896-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रितिका महाजन दुग्ध उत्पाद बनाने की इकाई शुरू कर बनीं आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रितिका महाजन दुग्ध उत्पाद बनाने की इकाई शुरू कर बनीं आत्मनिर्भर
विज्ञापन
रितिका महाजन
पीएमएफएमई योजना के तहत 25 लाख का ऋण लेकर अपना कारोबार शुरू किया, आज दूसरों को रोजगार देने के काबिल हुईं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के आदर्श कालोनी की रितिका महाजन ने दुग्ध उत्पाद बनाने की इकाई शुरू की है जिससे वे न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं बल्कि एक सफल उद्यमी के तौर पर अपने कदम बढ़ा रही हैं।
रितिका का कहना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार बहुत सी योजनाएं चला रहीं हैं इसलिए हर महिला को इनका लाभ उठाकर अपने जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि घरेलू व्यस्तता के साथ-साथ वे काफी समय से कुछ अलग करने की सोच रही थीं लेकिन धन की कमी योजनाओं में बाधा बनी हुई थी। यह बाधा भी प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों का औपचारिकीकरण (पीएमएफएमई) योजना से दूर हो गई और फिर मैंने इस योजना के तहत लगभग 25 लाख का ऋण लेकर अपना कारोबार शुरू किया।
आज मेरा यूनिट काफी अच्छा चल रहा है और इसके माध्यम से कुछ अन्य लोगों को भी रोजगार देने के काबिल बन गई हूं। अन्य महिलाओं को भी यही संदेश है कि घर में बेकार न बैठें। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर खुद को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएं।