{"_id":"6660f3245452d6f84c0b6964","slug":"udhampur-action-task-force-rescue-udhampur-news-c-202-1-udh1007-111543-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिला टाॅस्क फोर्स ने पांच बच्चों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिला टाॅस्क फोर्स ने पांच बच्चों को बचाया
Thu, 06 Jun 2024 04:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला टास्क फोर्स और बचाव दल की ओर से बुधवार को दूसरे दिन भी शहर में जांच अभियान चलाया गया है। इस दौरान एमएच और आसपास के क्षेत्रों से पांच बच्चों को बाल श्रम से बचाया गया है। डीसी सलोनी राय और एसएसपी जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में बाल श्रम/बाल विवाह/बाल दुर्व्यवहार के संबंध में जिला बचाव दल का गठन किया गया है।
अभियान के दूसरे दिन 5 बच्चों को बचाया गया है। इस दौरान टाॅस्क फोर्स ने दुकानों, ढाबों और रेस्तरां सहित विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण किया। बचाव दल अभियान का नेतृत्व एएलसी सपना व जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी कनिका गुप्ता ने किया। इस मौके पर हरिकृष्ण चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक, चिकित्सा अधिकारी, पर्यवेक्षक पोषण परियोजना उधमपुर, आउटरीच कार्यकर्ता डीसीपीयू, केस वर्कर सीएचएल, मेडिकल स्टाफ व पुलिस कर्मी मौजूद रहे। अभियान में बचाए गए पांच बच्चों को पुनर्वास के लिए सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया और उन्हें बाल देखभाल संस्थान में आश्रय प्रदान किया गया।