{"_id":"667890acd823d5e2910d13c6","slug":"udhampur-accident-two-person-injured-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-112261-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कार और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कार और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल
Mon, 24 Jun 2024 02:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संगूर इलाके की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के संगूर चौक पर हुए कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों को जीएमसी उधमपुर पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान चुन्नी लाल (62) और शिव राम (59) दोनों निवासी लड्डन पावर हाउस के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार संगूर चौक पर दोपहर बाद करीब तीन बजे कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह दोनों बाइक से जखैनी से संगूर की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जीएमसी उधमपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय निवासी हाजी गुलाम रसूल ने बताया कि संगूर चौक पर तकनीकी खामी की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। लोग लंबे समय से यहां पर अंडरपास की मांग कर रहे हैं, जिसे हाईवे अथारिटी की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन, कई माह बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है। सरकार और प्रशासन से मांग है कि संगूर चौक पर पेश आने वाली इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए।