फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, accident, one death

Udhampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वरिष्ठ सहायक की मौत

Fri, 31 May 2024 04:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 31 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
udhampur, accident, one death
धार रोड पर सुबह का हादसा, सैर के लिए निकला था शिक्षा विभाग का कर्मी
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी उधमपुर के कार्यालय में था तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक की मौत हो गई है। उसकी पहचान सुदेश कुमार (52) पुत्र कृष्ण चंद निवासी सतैनी के रूप में हुई है। वह मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तैनात था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीरवार सुबह रोजमर्रा की तरह सुदेश कुमार धार रोड पर सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही रौंद दोमेल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें घायल अवस्था में जीएमसी पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में जीएमसी में पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed