फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Accident, 13 Injured, Dabreh Morh

Udhampur News: डबरेह मोड़ पर सड़क किनारे खड्ड में पलटी मिनी बस, 13 घायल

विज्ञापन
Udhampur, Accident, 13 Injured, Dabreh Morh
क्रिमची मानसर रोड पर डबरेह में पलटी मिनी बस।
- ग्रामीणों का आरोप, चालकों की लापरवाही के कारण आए दिन होते हैं हादसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले के क्रिमची इलाके में आते डबरेह मोड़ के पास मंगलवार को एक मिनी बस सड़क से नीचे खड्ड में पलट गई। इस हादसे में 13 यात्री घायल हो गए जबकि अन्य बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिस वजह से हादसा हुआ।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) एवं अस्पताल उधमपुर पहुंचाया। वहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक क्रिमची से उधमपुर की ओर यात्रियों से भरी एक मिनी बस आ रहा थी। डबरेह मोड़ के पास वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क से नीचे खड्ड में पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में वाहन में सवार लगभग 13 लोग घायल हो गए। इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जीएमसी पहुंचाया गया। तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए थे जो घटना स्थल से ही अपने घर चले गए। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे जल निकासी का हो प्रबंध
हादसे वाली जगह जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चेयरमैन लाल चंद भी पहुंचे। स्थानीय लोगों ने चेयरमैन से सड़क की मरम्मत करवाने की गुहार लगाई गई। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर नालियां न होने के कारण बारिश के दिनों में सड़क कीचड़ से भर जाती है। सारा पानी सड़क के बीचोबीच बहता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चेयरमैन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने का आदेश दिया।
यात्री वाहनों की रफ्तार पर लगाया जाए अंकुश
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि क्रिमची-मानसर रोड पर आए दिन मेटाडोर, मिनी बस या अन्य यात्री वाहन हादसे का शिकार होते रहते हैं। इन वाहनों में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, कर्मचारी, महिला, बुजुर्ग और दिहाड़ीदार सफर करते हैं। अकसर देखा गया है कि हादसा चालकों की लापरवाही के कारण होता है। कोई चालक सवारी उठाने के चक्कर में तो कोई बेवजह तेज गति से वाहन दौड़ाता है। यात्री वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाया जाए। क्रिमची मानसर रोड पर नाका लगाकर पुलिस वाहनों की जांच करे। वाहनों की आरसी, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच होनी चाहिए।


हादसे में ये हुए घायल
घायलों में राजुल वर्मा (16) पुत्र राजपाल वर्मा निवासी मानसर, अजय कुमार निवासी मानसर, मोहन सिंह निवासी मानसर, राकेश कुमार निवासी मानसर, कमलू राम निवासी हिमबरा, रोहिका यादव (30) पत्नी प्यार चंद निवासी शम्पा बटोत, शायलिन यादव (5) पुत्री प्यार चंद निवासी बटोत, खातिम बीबी पत्नी मोहम्मद नरहिद, निवासी डबरेह मोड़, लियाकत अली निवासी डबरेह मोड़ और कृष्ण कुमार (16) पुत्र राकेश कुमार निवासी क्रिमची शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed