फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, 33.2 MM Rain, Various Road Closed, Landslide

Udhampur News: एक ही दिन में 33.2 एमएम बरसा पानी, तापमान 25.8 पर लुढ़का

विज्ञापन
Udhampur, 33.2 MM Rain, Various Road Closed, Landslide
उधमपुर। टिकरी में मंदिर की ओ जाने वाला बारिश के कारण ढहा। संवाद। - फोटो : संगठन
उधमपुर। रविवार रात से लगातार जारी भारी बारिश के कारण सोमवार को जनजीवन प्रभावित रहा तो वहीं तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.8 तो न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को उधमपुर में आसमान से 33.2 एमएम पानी बरसा। बारिश के कारण कहीं सड़कों पर बहते नालों में जलस्तर बढ़ा तो कहीं पहाड़ों से पत्थर मलबा गिरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया तो कई सड़कें जलमग्न हो गई। पुराने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाला नवनिर्मित बिरमा पुल से लगता सड़क का हिस्सा भी एकतरफ से धसने लग गया है।
विज्ञापन

धरसू में बोल्डर गिरने से एक लेन बंद
रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि से उधमपुर में तेज बारिश हो रही है जो सोमवार को भी रुक रुक कर जारी रही। बट्टल मानसर रोड पर नाले का जल स्तर बढ़ने से काफी देर तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। धार रोड स्थित धरसु इलाके में पहाड़ी से पत्थर और बोल्डर गिरने की वजह से एकतरफा लेन वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रही। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्मित बिरमा पुल पर मंडराने लगा खतरा
शहर के बीचोबीच से गुजर रहे पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले बिरमा पुल को भी बारिश के कार नुकसान पहुंचा है। इसी साल मई में बिरमा पुल जनता को समर्पित किया गया है लेकिन कुछ ही महीनों में पुल को जोड़ने वाली सड़क का किनारा धसना शुरू हो गया है। इससे सड़क का काफी हिस्सा ढहने की कगार पर पहुंच गया है। इसी तरह सप्लाई मोड़ से बिरमा पुल की ओर सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो गई। इससे पुल से गुजरने वाला यातायात प्रभावित रहा।
घरों में घुसा पानी, सड़कें जलमग्न
बारिश के कारण जहां शहर की अधिकतर सड़क नाले नालियों के पानी से जलमग्न हो गई थीं तो वहीं कई इलाकों में सीवरेज और नाले पानी लोगों के घरों में घुस गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों का घरेलू सामान भी बर्बाद हो गया। टिकरी इलाके में भी मंदिर को जाने वाला मार्ग बारिश के कारण पूरी तरह से ढह गया।

अगले कुछ दिनों तक रहेगी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो रविवार के मुकाबले सोमवार को तापमान में 5 से 6 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 25.8 तो न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों तक जिले में जमकर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed