{"_id":"4076d37a1f9a37ff04778aeac3ee4b30","slug":"two-workers-fell-from-the-roof-of-a-dead-one-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरे दो मजदूर एक मरा, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरे दो मजदूर एक मरा, दूसरा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
कसबे के चिंतामणि क्षेत्र में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत की छत से दो मजदूर कार्य करने के दौरान अचानक नीचे गिर गए, जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कटड़ा चिकित्सा केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार चिंतामणि मार्केट के पास ही बन नहीं तीन मंजिला इमारत की छत पर काम के दौरान अचानक दो मजदूर नीचे गिर गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि ये दोनों मजदूर नीचे से गुजर रही बिजली के तारों से भी टकराया। इस हादसे में धुकालू पुत्र अबध राम निवासी छत्तीसगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चंदर कुमार पुत्र दया राम निवासी मधुबनी (बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल मजदूर को कटड़ा चिकित्सा केंद्र में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।