फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two-storey raw house burnt to ashes while cooking

खाना बनाते समय आग लगने से दो मंजिला कच्चा मकान राख

विज्ञापन
Two-storey raw house burnt to ashes while cooking
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील बदोता गांव में सोमवार सुबह खाना बनाते समय लगी आग से दो मंजिला कच्चा मकान राख हो गया। मकान मालिक और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे संसार चंद किसी काम से घर से बाहर गया था। महिलाएं खाना बनाने सहित अन्य कामों में व्यस्त थी। इसी बीच मकान में आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन भीषण आग और तेज हवा के कारण कुछ ही पल में कच्चा मकान राख हो गया। पीड़ित संसार चंद ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले ही दूसरी मंजिल का काम शुरू किया था। जीवनभर की पूंजी मकान बनाने में लगा दी है, लेकिन एक ही पल में सबकुछ बरबाद हो गया है। जिला प्रशासन और सरकार से जल्द मुआवजा देकर राहत प्रदान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed