फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two-storey houses were once seen in Honjad, now the debris spread over hundreds of meters

होंजड़ में कभी दिखते थे दो मंजिला मकान, अब सैकड़ों मीटर पर फैला मलबा

विज्ञापन
Two-storey houses were once seen in Honjad, now the debris spread over hundreds of meters
किश्तवाड़। दच्छन का होंजड़ गांव में कभी दो मंजिला मकान थे, लेकिन अब सैकड़ों मीटर तक मलबा फैला है। तबाही का मंजर देख कर रूह कांप जाती है। होंजड़ में राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है। यह दर्द एसएसपी शफकत हुसैन भट ने होंजड़ से लौटने के बाद बयां किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसएसपी शफकत हुसैन भट सोमवार को प्रभावित होंजड़ गांव से लौट आए हैं। अब एएसपी राजेंद्र सिंह रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। लौटने के बाद एसएसपी ने बताया कि बादल फटने के बाद होंजड़ गांव मलबे में तब्दील हो चुका है। अभी भी 19 लोग लापता हैं। हादसे के बाद 6-7 घंटे में वहां पहुंच गए थे। गांव की तबाही का मंजर देखने के बाद आखों में आंसू आ गए थे। लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर शाम तक 17 लोगों को बचा लिया था। इसके साथ ही सात शव भी बरामद किए थे। अभियान में सेना, पुलिस सहित अन्य एजेंसियों ने मिलकर काम किया है। बेशक छठे दिन भी लापता लोगों का सुराग नहीं मिला है, लेकिन उम्मीद नहीं छोड़ी है। छोटी मशीनों से खोदाई जारी है। अभी तक आधा दर्जन से अधिक जानवरों के शव मिले हैं। वहां पर 7-8 फुट से भी अधिक मलबा जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed