फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Two Selfi Point will made in city

Udhampur News: शहर की सुंदरता में लगेंगे चार चांद, बनाए जाएंगे दो सेल्फी प्वाइंट

विज्ञापन
Two Selfi Point will made in city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। नगर परिषद की ओर से शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए बाकी राज्यों की तरह यहां पर भी शहर के एंट्री प्वांइट पर दो जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाने जा रही है। शहर में दो जगहों का चयन किया जा रहा है। वहीं, शहर के दो जगहों पर बनने वाले आई लव उधमपुर के दो चबूतरे आकर्षण का केंद्र बनने के साथ ही शहर की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे।
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद की ओर से शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाने जा रही है। जिसके लिए शहर में दो जगहों पर चयन की कार्रवाई चल रही है। हालांकि इसके लिए परिषद की टीम द्वारा शहर के विभिन्न जगहों का दौरा कर जगह का चयन किया जा रहा है। जगह चयनित होते ही इसी सप्ताह सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कार्य नगर परिषद द्वारा शुरू करवा दिया जाएगा। गौरतलब है कि नगर परिषद की ओर से शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कुछ समय पहले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए डीसी दफ्तर के बाहर व अन्य जगहों पर पेंटिंग करवाई गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद अब नगर परिषद की ओर से सेल्फी प्वाइंट बनाकर शहर की सुंदरता को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बनने वाले सेल्फी प्वाइंट में रंग बिरंगी लाइटों के साथ साथ आई लव उधमपुर लिखा जाएगा। जिसमें बाहरी राज्यों से आने वाले लोग सेल्फी प्वाइंट को देखकर आश्चार्य चकित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में नगर परिषद के सीईओ राजेंद्र डींगरा का कहना था कि परिषद शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए वचन वद है। जिसके चलते परिषद की ओर से हर तरह के प्रयास किए जा रहे है ताकि शहर की सुंदरता में चार चांद लग सके। जिसके लिए शहर में दो जगहों पर सेल्फी प्वाइंट के चबूतरे बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए टीम द्वारा दो जगहों का चयन करने के लिए प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि आई लव उधमपुर को रंग बिरंगी लाइटों से बनाया जाएगा जो खास तौर पर रात के समय अपनी रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी से शहर की सुंदरता में चार चांद लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed